परिणीति जुनूनी गायिका : सचिन

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में गा चुकीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बारे में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कहा कि वह जुनूनी गायिका हैं और अगर वह यह जारी रखती हैं तो वह संगीत की दुनिया में कमाल कर सकती हैं।

फिल्म में परिणीति एक गायिका की भूमिका में हैं। सचिन-जिगर द्वारा रचित गीत आधुनिकता के साथ आत्मीय है।

परिणीति ने जैसे ही यह गीत सुना उन्हें पसंद आया। उन्होंने लगभग दो महीने अभ्यास किया।

सचिन-जिगर ने कहा, “परिणीति जुनूनी गायिका हैं और उनमें काफी उर्जा है, क्योंकि वह हमेशा सीखने पढ़ने के लिए तैयार हैं। हमें लगता है कि वह इस उद्योग की प्रयोगधर्मी आवाजों में से हैं और अगर वह प्रशिक्षण जारी रखती हैं तो वह अगली सिंगिंग सेंशन होंगी।”

उन्होंने कहा, “यह गीत कठिन था और सही धुन के लिए तकनीक का अधिक प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन हम कह सकते हैं कि परिणीति ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है और यह सुपरहिट होगा।”

यह गीत अगले महीने रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493