परिणीति संग फिर काम करने पर घबराहट होगी : अर्जुन

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें परिणीति चोपड़ा के साथ दोबारा काम करने के दौरान सहजता व असहजता दोनों भावनाएं ही महसूस होने वाली हैं। यह दोनों कलाकार फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ काम कर रहे हैं।

परिणीति के साथ अर्जुन ने साल 2013 की फिल्म ‘इशकजादे’ में काम किया था, दोबारा काम करने के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने मुंबई से आईएएनएस को बताया, “हम दोनों ही उत्साहित हैं। हम इशकजादे के बाद से ही संपर्क में हैं। लेकिन हमने बहुत समय से साथ में काम नहीं किया है। इस बीच हमने एक विज्ञापन किया था। इसके बाद भी दोबारा साथ काम करने को लेकर सहजता व घबराहट दोनों महसूस होगीं।”

अर्जुन (32) ने कहा कि वह परिणीति के काम में वृद्धि को देखने को उत्साहित हैं।

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, “यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है और दिबाकर बनर्जी सर के कारण एक कलाकार के रूप में हम दोनों के लिए यह अलग अनुभव होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण व आकर्षक पटकथा है, इसलिए हम दोनों के लिए दोबारा एक साथ और दिबाकर सर के साथ काम करना अपने आप में उत्साहित करने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493