परिवार के साथ रहे श्रीदेवी के ‘सौतेले’ बेटे अर्जुन कपूर

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिवंगत श्रीदेवी और उनके सैतेले बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच जैसे भी संबंध हों, दुख की इस घड़ी में वे अपने परिवार के साथ खड़े दिखे। इस दौरान वे अपने पिता बोनी कपूर और बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को सांत्वना देते नजर आए।

श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग रद्द कर अपने पिता के साथ दुबई रवाना हो गए।

उनकी बहन अंशुला अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर रुक गईं।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद अर्जुन पूरे परिवार को संभालते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान, शाहरुख खान सहित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

शनिवार रात दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493