परिवार के साथ समय बिता रहे मनोज बाजपेयी

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों पत्नी शबाना रजा और बेटी एवा नयला के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘अलीगढ़’ है, अगले साल 26 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

बाजपेयी का कहना है कि परिवार के साथ समय बिताना उनके लिए त्योहार जैसा है।

मनोज ने कहा, “एक कलाकार का बड़ा अनियमित शेड्यूल होता है। ऐसे में जब कभी समय मिलता है तो वह खास बन जाता है। मेरे लिए परिवार के साथ समय बिताना त्योहार जैसा है और ऐसी जगह जाना और भी खास हो जाता है, जहां मैंने अपना बचपन बिताया।”

मनोज ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का हिस्सा रहे हैं उनका कहना है कि वह अपनी बेटी को ऐसी सभी जगह ले जाना चाहते हैं, जहां से उनकी खूबसूरत यादें जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, “हम बहुत बार दिल्ली आए हैं, लेकिन इस बार मैंने फैसला किया कि मैं अपनी बेटी को उन सभी जगह ले जाऊं, जहां से उसके पिता की खूबसूरत यादें जुड़ी हैं।”

हंसल मेहता निर्देशित फिल्म ‘अलीगढ़’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई। फिल्म लैंगिक रुझान के मुद्दे को उठाती है और एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493