परिवार नहीं बसाना चाहते जेसन

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। गायक जेसन डेरुलो परिवार नहीं बसाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह महिलाओं को समझने और उनको जानने की प्रक्रिया में हैं।

जेसन का छह महीने पहले जॉर्डिन स्पार्क्‍स से अलगाव हो गया था।

जेसन ने कहा कि इस समय किसी के साथ परिवार बसाने का उनका इरादा कतई नहीं है। वह बस अपनी जिंदगी का आनंद उठा रहे हैं।

जेसन ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मैं जिंदगी का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं इस समय परिवार नहीं बसाना चाहता।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह खुद को जानने-समझने का मौका मिला है और यह कि मैं क्या चाहता हूं, क्योंकि ऐसा भी होता है कि आप किसी और के साथ इतने गहरे जुड़ जाते हैं कि किसी और बात का या दूसरे लोगों का आपको ख्याल तक नहीं रहता। मुझे जानना है कि बाकी दुनिया और लोग कैसे हैं।”

जेसन ने हाल ही में यह भी खुलासा किया था कि वह किसी को डेट कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493