परिवार बढ़ाना चाहते हैं पीटर

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। गायक पीटर आंद्रे कहते हैं कि वह मंगेतर एमिली मैकडोना के साथ परिवार बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले वह एमिली के साथ विवाह करना चाहते हैं। एमिली पेशे से डॉक्टर हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पीटर पहले ही नौ साल के बेटे जूनियर और सात साल की बेटी प्रिंसेज के पिता हैं, जो उनकी पूर्व पत्नी केटी प्राइस की संतान हैं। इसके अलावा मैकडोना से भी उनको 16 महीने की बेटी एमिलिया है। लेकिन वह मैकडोना से शादी करने के बाद एक और बच्चा चाहते हैं।

पीटर से यह पूछे जाने कि क्या वह परिवार बढ़ाना चाहते हैं, उन्होंने कहा, “हां, लेकिन शादी के बाद। बल्कि मैं तो इसके लिए बेसब्र हूं।”

पीटर और मैकडोना दो साल से रिश्ते में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493