परिवार संग दिवाली मनाएंगी दीपिका

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए बेंगलुरू जाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा खास होता है।

दीपिका ने बताया,”दिवाली रोशनी और खुशी का त्योहार है और हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने ‘पद्मावत’ की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है।”

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं। पिता का नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ भी रोशनी ही है।

दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाई देंगी। इससे पहले वह ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं।

‘पद्मावत’ में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493