परिवार संग नाखून काटती हैं पार्कर

लॉस एंजेलिस, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर कहती हैं कि रविवार को उनका परिवार एक साथ नाखून काटता है।

मशहूर टीवी सीरीज ‘सेक्स एंड द सिटी’ की कलाकार सारा जेसिका पार्कर की खुद की फुटवेयर लाइन है, वह इस बात को स्वीकार करती हैं कि हाई हील पहनने से उनके पैरों में झनझनाहट होने लगती है। लेकिन वह पेशेवर पेडीक्योर लेने की अपेक्षा खुद अपने पैरों का ध्यान रखना पसंद करती हैं।

पार्कर ने कहा, “कई सालों से मैंने अपने पैरों को लिए बहुत कुछ चाहा है, और वे सब मेरे लिए बहुत अच्छे भी रहे हैं। मैं मॉइश्चराइजर लगाती हूं और झांवां का इस्तेमाल करती हूं।”

पार्कर के अनुसार वह किसी के कहने पर ही पेडीक्योर कराती हैं, लेकिन वह अपने नाखूनों को जरूर काटती हैं। हर रविवार को पूरा परिवार नाखून काटता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493