मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यह होली अपने परिजनों और दोस्तों के साथ नहीं मना पाएंगी। होली गुरुवार को मनाई जा रही है।
प्रियंका ने होली न मना पाने का दुख मंगलवार को ट्विटर पर जाहिर किया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं भारत में होली मनाने से वंचित रह गई हूं।”
अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रहीं प्रियंका के साथ इसमें जोश हॉपकिंस व अन्य सितारे भी हैं।
वह फिल्म ‘बेवॉच’ में हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ भी नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath