परेशानियों से उबर चुके राजपाल यादव नई शुरुआत के लिए तैयार

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। ऋण नहीं चुकाने के एक मामले में जेल की सजा काटकर फरवरी के अंत में रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह अब उबर गए हैं और फिल्मों में वापसी और शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। ऋण नहीं चुकाने के एक मामले में जेल की सजा काटकर फरवरी के अंत में रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह अब उबर गए हैं और फिल्मों में वापसी और शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

राजपाल ने यहां आईएएनएस से कहा, “मैं जल्द ही टाइम टू डांस फिल्म की शूटिंग (सूरज पंचौली और इसाबेल कैफ के साथ) शुरू करूंगा। फिल्म की शूटिंग विदेश में हुई है और अब बस कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है। हम उसे खत्म कर देंगे। यह पहले ही खत्म हो जाती, लेकिन मैं निर्माताओं और निर्देशकों का आभारी हूं जिन्होंने मेरे वापस आने का इंतजार किया।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैं ‘जाको राखे साइयां’ को भी खत्म कर रहा हूं। डेविड धवन और प्रियदर्शन के साथ भी बात चल रही है। मैं अब फिल्म के सेट पर जाने के लिए बेसब्र हूं।”

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवंबर 2018 में अभिनेता को एक कंपनी को ऋण नहीं चुकाने के लिए तीन महीने जेल की सजा सुनाई थी। अभिनेता ने 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से पांच करोड़ रुपये का ऋण लिया था।

राजपाल ने कहा, “मुझे लगता है कि कानून सबके लिए बराबर है और देश के कानून से कोई नहीं बच सकता। इसलिए मैंने अदालत के आदेश का पालन किया।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने कुछ लोगों पर विश्वास किया जिन्होंने बाद में इसका गलत फायदा उठाया। लेकिन, मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं बस आगे बढ़ना चाहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि अभी जिंदगी से बहुत कुछ मिलेगा।”

वह तिहाड़ जेल में बंद थे और खबर आई थी कि उन्होंने वहां साथी कैदियों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति भी दी थी।

उन्होंने कहा, “वहां बहुत कठिन अनुशासन था और हम सभी को उसका पालन करना होता था। मैं साथी कैदियों से बात करने की कोशिश करता था। मैं उनके साथ एक संवाद सत्र करता था जिसका नाम ‘राजपाल की पाठशाला’ रखा गया था।”

उन्होंने कहा, “मैंने प्रेरक भाषण दिए। सुबह व्यायाम करता था। वहां लाइब्रेरी थी जहां जाकर मैं बैठता था और पढ़ता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493