‘परोक्ष’ संग ²श्यम फिल्म्स लघु फिल्मों की दुनिया में

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मनीष मुंद्रा के मोशन पिक्च र स्टूडियो ²श्यम फिल्म्स ने ‘परोक्ष’ के साथ लघु फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हुई।

²श्यम की ‘धनक’ और ‘कदवी हवा’ जैसी फिल्में पिछले सप्ताह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। बैनर अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर तीन-चार और लघु फिल्में लाले की योजना में है।

बयान के मुताबिक, ‘परोक्ष’ 12 मिनट की रहस्यमयी फिल्म है। यह गणेश शेट्टी द्वारा निर्देशित और लिखित है। वह ‘कंपनी’, ‘सरकार’, ‘बुधिया सिंह : बॉर्न टु रन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी आगामी फिल्म ‘न्यूटन’ है।

अमित शायल और पूजा उपासनी अभिनीत फिल्म की शूटिंग मैंगलोर में हुई। यह स्थानीय भाषा तुलू में शूट हुई है। यह एक लघु फिल्म है।

इस बारे में शेट्टी ने कहा, “यह सच्ची कहानी है, जो मेरे शहर मैंगलोर की है। यह बहुत खूबसूरत जगह है और आगामी शैक्षणिक केंद्र है, लेकिन प्रगति के बावजूद, मेरे गांव में कई अंधविश्वास प्रचुर मात्रा में हैं और भारत के अन्य समुदायों में भी हैं।”

उनका कहना है कि इसके माध्यम से वह अंधविश्वास से भरी कहानी दिखाना चाहते हैं, जिसमें कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493