पर्थ टेस्ट : ड्यूमिनी, एल्गर ने द. अफ्रीका को दिलाई मजबूत बढ़त

पर्थ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ज्यां पॉल ड्यूमिनी (141) और डीन एल्गर (127) की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वाका मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने आस्टेलिया पर 388 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 390 रन बना लिए हैं।

दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज एल्गर और ड्यूमिनी ने तीसरे दिन टीम के स्कोर को दो विकेट पर 104 रनों से आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 250 रनों की विशाल साझेदारी की। एल्गर ने अपनी शतकीय पारी में 316 गेंदें खेलीं और 17 चौके एवं एक छक्का लगाया। वहीं ड्यूमिनी ने अपनी पारी में 225 गेंदें खेलते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया।

ड्यूमिनी 295 के कुल स्कोर पर पीटर सिडला का शिकार बने। एल्गर को जोस हाजलेवुड ने पवेलियन लौटाया।

इन दोनों के जाने के बाद टेम्बा बावुमा (8) और कप्तान फाफ डू प्लेसिस (32) भी पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक क्विंटन डी कॉक 16 और वारनॉन फिलेंडर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

आस्ट्रेलिया के लिए सिडल और हाजलेवुड ने दो-दो विकेट लिए। मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले मेजबानों ने अपनी पहली पारी में 242 रन बनाए थे। मेहमान टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई थी और दो रनों की बढ़त लेते हुए 244 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493