पर्दे पर नहीं दिखाई जाएगी रॉब कर्दशियां की शादी

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती रॉब कर्दशियां मॉडल ब्लैक चीना के साथ अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका विवाह समारोह टेलीविजन पर नहीं दिखाया जाएगा।

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती रॉब कर्दशियां मॉडल ब्लैक चीना के साथ अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका विवाह समारोह टेलीविजन पर नहीं दिखाया जाएगा।

रॉब ने इस महीने पहले चीना के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उनके परिवार ने टेलीविजन कार्यक्रम ‘कीपिंग अप विद कदर्शियन्स’ में उनके जीवन की प्रमुख झलकियां दिखाई थीं, लेकिन वह अपने विवाह समारोह को सार्वजनिक नहीं करेंगे।

वेबसाइट ‘टीएनजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉब ने कहा, “मैं टेलीविजन पर कुछ नहीं दिखाऊंगा। मैं केवल खुश होने की कोशिश कर रहा हूं। सभी खुश हैं।”

चीना को जनवरी में सार्वजनिक रूप से शराब के सेवन के कारण टेक्सास के ऑस्टिन में गिरफ्तार कर लिया गया था। तब रॉब 1,000 मील से भी ज्यादा दूर से गाड़ी चलाकर उन्हें लेने पहुंचे थे। रॉब ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह फिलहाल गाड़ी नहीं चला सकते क्योंकि उनका लाइसेंस रोक दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493