पर्यटकों के लिए सीप्लेन लांच करने को तैयार गोवा

शिमला, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा सरकार पर्यटकों के लिए सीप्लेन और एंफीबियन बस लांच करने के लिए तैयार है। यह बात रविवार को यहां राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

गोवा के पर्यटन निदेशक संजीव सी. गौंस देसाई ने आईएएनएस से कहा, “हम जल्द ही सीप्लेन सेवा शुरू करने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पर्यटकों में विमान सवारी की काफी मांग है।

उन्होंने कहा, “हमें केंद्र सरकार से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद हम सीप्लेन शुरू कर देंगे।”

सीप्लेन में आठ लोगों के बैठने की जगह होगी और ये समुद्र से उड़ान भर सकेंगे और समुद्र में उतर भी सकेंगे। ये विमान मंडोवी नदी पर भी उतरेंगे।

गोवा के पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में सहयाद्रि पहाड़ी श्रंखला है, तथा राज्य में कई नदियां बहती हैं।

देसाई यहां रविवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश पर्यटन उद्योग प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए थे।

देसाई ने कहा कि सरकार एंफीबियन बस भी चलाएगी, जो जमीन पर भी चलेगी और पानी में भी तैरेगी।

उन्होंने कहा, “ऐसे वाहन पहली बार गोवा में चलाए जाएंगे, जो पर्यटन को एक और नया आयाम देंगे। यह राज्य (हिमाचल प्रदेश) भी अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एंफीबियन बस शुरू कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493