पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाएंगी उर्वशी

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि उन्हें पटाखों के साथ दिवाली मनाना पसंद है, लेकिन अब वह पर्यावरण-अनुकूल दिवाली मनाना पसंद करती हैं।

उर्वशी ने कहा,”मैं पूरी तरह टॉमबॉय हूं। मैं रॉकेट्स और पटाखों के साथ दिवाली मनाती हूं। लेकिन अब मैं बदल गई हूं, क्योंकि मेरे दोस्त के साथ खतरनाक घटना हुई। इसके बाद मुझे पता चला कि धरती पर इससे क्या हो रहा है।”

‘सनम रे’ की अभिनेत्री दिवाली को खास त्योहार मानती हैं। उन्होंने कहा,”मैं और मेरा पूरा परिवार पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाएगा।”

उन्होंने कहा,”यह हमारे लिए बहुत सारी खुशियां लाता है। यह रोशनी, उत्साह और खुशियों का त्योहार है। यह दिवाली मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ यह त्योहार मनाऊंगी।”

उर्वशी ने कहा कि उन्हें मोमबत्तियों, रंगोली के साथ घर संजाना पसंद है। नए कपड़े पहनना, मिठाइयां खाकर उन्हें इस त्योहार का आनंद लेना अच्छा लगता है। लेकिन मनोरंजन जगत की दुनिया का हिस्सा होने के नाते फिट बने रहने के लिए वह मिठाइयों से दूर रहती हैं।

उर्वशी, ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘काबिल’ में आइटम नंबर करते दिखाई देंगी।

इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह उत्साहित हैं कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन जैसे कलाकार को उनका डांस पसंद आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493