पर्रिकर रवाना करेंगे ‘स्वच्छ एबिलिटी रन’

गोवा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान में दिव्यांग लोगों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘स्वच्छ एबिलिटी रन’ का आयोजन रविवार को किया जा रहा है।

इस दौड़ को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर हरी झंडा दिखाकर रवाना करेंगे। जेके सीमेंट की सामाजिक पहल में पांच दिनों और पांच शहरों की यह दौड़ पांच नवंबर को गोवा से आरंभ होगी और बेलागावी, हुबली तथा मंगलुरु होते हुए 12 नवंबर को बेंगलुरु में समाप्त होगी।

जेके सीमेंट का ‘स्वच्छ एबिलिटी रन’ स्वच्छता सामथ्र्य दौड़ का द्वितीय संस्करण है। पांच शहरों में जेके सीमेंट द्वारा आयोजित इस विशिष्ट दौड़ के दो महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य हैं। पहला है समाज में बराबरी के स्तर पर दिव्यांग लोगों का समावेश का समर्थन और दूसरा स्वच्छ भारत को बढ़ावा देना।

जे.के.सीमेंट ने एक बयान में कहा कि जेके सीमेंट ‘स्वच्छ एबिलिटी रन’ के पीछे भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित नि:स्वार्थ सेवा की भावना की प्रेरणा और कारगिल युद्ध के अनुभवी मेजर डी.पी.सिंह की सोच है। लिम्का बुक में दर्ज मेजर सिंह भारत के पहले ब्लेड रनर हैं और 18 से अधिक मैराथन में भाग ले चुके हैं।

मेजर सिंह ने कहा, “दिव्यांग व्यक्तियों का अपनी क्षमताओं पर यकीन करना आवश्यक है, जिससे कि उनके प्रति समाज की धारण में बदलाव और सहानुभूति के बदले सम्मान पैदा हो सके। हम उन्हें मैदान में उनकी छिपी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच मुहैया कर रहे हैं। जेके सीमेंट ‘स्वच्छ एबिलिटी रन’ का यही एकमात्र उद्देश्य है।”

यह दौड़ दो वर्गो-10 किलोमीटर और तीन किलोमीटर में होगी। 10 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी और इसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं। तीन किलोमीटर की दौड़ विशेषकर स्कूली बच्चों और कम दूरी तक दौड़ने के इच्छुक अन्य लोगों के लिए है। दौड़ के बाद दिव्यांगों सहित सभी सहभागी सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक निर्धारित क्षेत्र की सफाई करेंगे।

जेके सीमेंट स्वच्छ एबिलिटी रन का यह अभियान एनजीओ ‘द चैलेंजिंग वन्स’ और ‘फ्लैग्स ऑफ ऑनर’ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

जे. के. सीमेंट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी राघवपत सिंघानिया ने कहा, “यह दो महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्यों के बारे में जागरूकता फैलाने का रचनात्मक मंच है। हम पांच नवम्बर से जेके सीमेंट स्वच्छ एबिलिटी रन के द्वितीय संस्करण में सहभागिता के लिए सभी लोगों को सहर्ष आमंत्रित करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493