‘पलटन’ का ट्रेलर मध्य जुलाई में रिलीज होगा : हर्षवर्धन राणे

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘पलटन’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि युद्ध पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर मध्य जुलाई में रिलीज होगा।

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘पलटन’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि युद्ध पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर मध्य जुलाई में रिलीज होगा।

हर्षवर्धन ने शनिवार को जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्डस 2018 के दौरान मीडिया के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा, “हम ट्रेलर के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिल्म का टीजर दो से तीन सप्ताह पहले जारी किया गया था। यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसे देखते हुए मुझे लगता है कि हम जुलाई के मध्य में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर पाएंगे।”

‘पलटन’ में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर, मोनिका गिल और सोनल चौहान नजर आएंगी।

इस फिल्म के निर्देशक जे.पी दत्ता हैं जिन्होंने 12 सालों बाद निर्देशन में वापसी की है।

वह ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘रिफ्यूजी’ जैसी युद्ध आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493