दमिश्क, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के पलमायरा शहर में एक बड़ी कब्र से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा मारे गए 40 लोगों के शव बरामद हुए हैं।
एक सूत्र ने सीरियाई अरब समाचार एजेंसी (सना) को बताया कि रक्षा संगठनों ने शहर के मसकिन अल जाहिजिया इलाके में तलाशी अभियानों के दौरान 25 शवों को बाहर निकाला।
सूत्र ने बताया कि कब्र से बाद में निकाले गए शवों को मिलाकर कुल 40 शवों को निकाला जा चुका है। इनमें से अधिकांश शव महिलाओं और बच्चों के हैं।
सूत्र ने कहा कि अभी और शव निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों में से कुछ का सिर कलम किया गया था और कुछ अन्य के साथ बर्बर अत्याचार किया गया था।
आईएस ने मई 2015 में पलमायरा शहर में कम से कम 400 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें से अधिकांश बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे।
सीरियाई सेना ने 27 फरवरी को प्राचीन शहर पलमायरा को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया था।
dharmpath.com dharmpath