पल्लवी शारदा को विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करना पसंद

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही अभिनेत्री पल्लवी शारदा का कहना है कि वह फिल्मों में विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करना पसंद करती हैं।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही अभिनेत्री पल्लवी शारदा का कहना है कि वह फिल्मों में विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करना पसंद करती हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में जन्मी पल्लवी भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2016 की मेजबानी करती दिखाई दी थीं।

पल्लवी ने एक बयान में कहा, “पहले आईपीएल और अब पंजाब की एक ग्रामीण सेक्स वर्कर का किरदार, दोनों बिल्कुल अलग हैं। एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए यह बेहतरीन है। मुझे विभिन्न किरदारों और विभिन्न पटकथाओं के साथ प्रयोग करने में मजा आ रहा है।”

श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित ‘बेगम जान’ में विद्या बालन भी हैं।

पल्लवी इससे पहले 2015 में फिल्म ‘हवाईजादा’ में नजर आई थीं।

उन्होंने कहा, “विद्या बालन जैसी सफल अभिनेत्री के साथ और अन्य कलाकारों तथा निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी जैसे काम के प्रति प्रतिबद्ध लोगों के साथ काम करना शानदार है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493