हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता पवन कल्याण ने सोमवार को अपनी आगामी तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम कर रहे हैं।
फिलहाल पवन और अभिनेत्री अनु इम्मानुएल हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं।
पवन की यह 25वीं फिल्म है। सुपरहिट फिल्मों ‘जलसा’ और ‘अत्तरीनतिकी दरेदी’ में त्रिविक्रम के साथ काम कर चुके अभिनेता की उनके साथ यह तीसरी फिल्म है।
फिल्म में कीर्ति सुरेश भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। एस. राधाकृष्ण इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath