पशु कल्याण के प्रति अधिक ईमानदार होने की जरूरत : निमरत

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निमरत कौर का कहना है कि भारत में वन्यजीव और आवारा पशुओं के प्रति और अधिक जागरूकता की जरूरत है।

ई-मेल के जरिए एक साक्षात्कार में निमरत ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि भारत में हमें पशुओं के प्रति हो रहे व्यवहार पर अधिक जागरूक रहने की जरूरत है, फिर चाहे वे वन्यजीव हों या आवारा पशु।”

एक कुत्ते को छत से फेंके जाने वाला वीडियो और इसके अलावा हैदराबाद में तीन पिल्लों को एक लड़के द्वारा जिंदा जला देने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद निमरत ने यह बात कही।

सिर्फ पशुओं के हितों का मामला ही निमरत के दिल के करीब नहीं है, बल्कि वह शिक्षा पर भी जोर देती हैं। उन्हें ‘द लंच बॉक्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है।

निमरत ने कहा, “मुझे लगता है कि सभी बच्चों को शिक्षा मिलनी बेहद जरूरी है। मुझे लगता है कि समाज में खुद को ऊपर उठाने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493