मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री इशिता दत्ता का कहना है कि पशु प्रेमी होने की वजह से उन्होंने मांस नहीं खाने का फैसला किया है।
इशिता ने कहा, “पिछले कुछ वर्षो से मैं शाकाहारी बनना चाहती थी। एक बार मैं ऐसे ही पीटा संबंधित वीडियो देख रही थी, तब से कुत्तों के लिए मेरा प्यार और चिंता बढ़ी।”
उन्होंने कहा, “और मैंने कुछ ऐसी वीडियो देखी, जो परेशान करने वाली थीं। मैंने उसे अंत तक नहीं देखा और अगर मैं थोड़ा भी कुछ नहीं कर सकती, तो पशु प्रेम का दावा नहीं कर सकती।”
क्या उनके लिए मांस खाने की आदत छोड़ना मुश्किल रहा है?
उन्होंने कहा, “यह उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग उम्मीद करेंगे और ना ही यह उतना आसान होगा। शायद बड़ी तस्वीर को देखते हुए, चीजें आसान लगती हैं।”
इशिता के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेत्री डिंपल कपाडिया के भतीजे करण कपाडिया के साथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath