इजरायल के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एक फिलीस्तानी युवक ने पश्चिमी तट के मध्य हिस्से में स्थित यहूदी बहुल इलाके एरियल में गुरुवार सुबह इजरायल के दो सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया।
इजरायल के रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हुए थे, लेकिन वे हमलावर को मार गिराने में कामयाब रहे।
इजरायल की सेना के अनुसार, इस घटना के कुछ देर बाद ही पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्से में क्षेत्रीय परिषद् माउंट हेब्रोन में एक फिलीस्तीनी नागरिक ने पेंचकस से एक सैनिक पर हमला करने की कोशिश, लेकिन उसे मार गिराया गया। इस घटना में कोई इजरायली नागरिक घायल नहीं हुआ।
अक्टूबर में शुरू हुईं हिंसक झड़पों में अब तक 21 इजरायलियों, 120 से ज्यादा फिलीस्तीनियों व एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath