पश्चिमी लीबिया में समुद्र किनारे 74 आव्रजकों के शव मिले

द लीबियन रेड क्रेसेंट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “हमारी शाखा में स्थानीय लोगों ने फोन कर यह जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों के एक समूह ने अल-जाविया तट पर जाकर 74 शव बरामद किए।”

प्रवक्ता मोहम्मद अल-मिसतारी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि इन सभी की मौत डूबने से हुई है।

अल-मिसतारी ने कहा कि मृतकों में मुख्य रूप से महिलाएं हैं, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीकी देशों की हैं।

लीबिया आव्रजकों के लिए अवैध रूप से यूरोप की ओर जाने के लिए भूमध्य सागर पार करने का पसंदीदा बिंदु है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493