पश्चिम अफ्रीका से लौटने के बाद अमेरिकी सैनिक की मौत

वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीका से लौटने के कुछ ही दिनों बाद एक अमेरिकी सैनिक मंगलवार को टेक्सास सैन्य चौकी स्थित अपने अपार्टमेंट के बाहर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैनिक का शव मध्य टेक्सास के किलीन में अमेरिकी सैन्य चौकी फोर्ट हुड स्थित उनके धर के बाहर मंगलवार को पाया गया।

लाइबेरिया में इबोला से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए एक मिशन के तहत गए 80 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों का समूह सात जनवरी को टेक्सास लौटा है। सैनिक में कथित तौर पर इबोला का कोई लक्षण मौजूद नहीं था।

फोर्ट हुड प्रवक्ता टायलर ब्रॉडवे ने कहा, “उसे छुट्टी की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन उसे अपनी स्थिति पर खुद नजर रखनी थी और दो दिनों के अंदर परिणामों की सूचना देनी थी।” उन्होंने कहा कि कीलिन का पुलिस विभाग घटनास्थल पर मौजूद था।

सेना के चिकित्सा अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि वह सैनिक इबोला के संपर्क में आया था या नहीं। जांच के नतीजे गुरुवार रात को आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493