रियो डी जनेरियो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर फ्रेड ने कहा है कि वह अपने नए क्लब क्रूजेरियो के साथ शुरुआती दो मैचों में गोल न कर पाने के कारण दबाव में नहीं हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 34 साल के इस खिलाड़ी को इस्टाडियो रोनाल्डो मैदान पर खेले गए मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी और शनिवार को क्लाडेंस के खिलाफ खेला गया यह मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।
फ्रेड ने कहा, “पहला गोल स्वाभाविक तौर पर आएगा। मैं सिर्फ पहले मैच में थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन अब नहीं। चीजें जल्दी अपनी जगह होंगीं।”
उन्होंने कहा, “मैदान काफी मुश्किल था। हमारी टीम तकनीकी तौर पर मजबूत है, लेकिन मैदान पर गेंद पास देना काफी मुश्किल था। काल्डेंस ने काफी अच्छा खेला और इससे हमारी मुश्किलें बढ़ गईं।”
dharmpath.com dharmpath