‘पहला नशा’ मेरा पसंदीदा गीत : ओनिर

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘कुछ भीगे अल्फाज’ के जरिए रोमांस की शैली में हाथ आजमा रहे फिल्मकार ओनिर ने बताया कि उन्होंने फिल्म में अपने पसंदीदा गीत ‘पहला नशा’ को शामिल किया है।

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘कुछ भीगे अल्फाज’ के जरिए रोमांस की शैली में हाथ आजमा रहे फिल्मकार ओनिर ने बताया कि उन्होंने फिल्म में अपने पसंदीदा गीत ‘पहला नशा’ को शामिल किया है।

सारेगामा के यूडली फिल्म्स की ‘कुछ भीगे अल्फाज’ सोशल मीडिया के युग की आधुनिक प्रेम कहानी है जिसमें दो चरित्र आरजे अल्फाज और अर्चना हैं। अल्फाज का किरदार नवोदित अभिनेता जैन खान दुर्रानी और अर्चना का गीताजंलि थापा निभा रही हैं।

फिल्म के ट्रेलर में ओनिर ने फिल्म ‘जो जीता वही सिंकदर’ के गीत ‘पहला नशा’ का इस्तेमाल किया है।

ओनिर ने मंसूर खान से न केवल गीत के, बल्कि फिल्म के एक वीडियो क्लिप के भी अधिकार हासिल किए हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “कुछ भीगे अल्फाज’ के साथ मैं पहली बार कोई रोमांटिक फिल्म कर रहा हूं और जब मैं रोमांस के बारे में सोचता हूं तो मैं अपने कॉलेज के दौर को याद करता हूं जब ‘पहला नशा’ मेरे पसंदीदा गीतों में में से एक था।”

उन्होंने कहा, “मेरे फिल्म का हीरो एक आरजे है जो रोमांटिक गीत बजाता है इसलिए मुझे यह गीत फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए सही लगा। इस गीत को अपनी फिल्म में शामिल करने को लेकर मैं खुद को बेहद भाग्यशाली समझ रहा हूं। मैंने मूल फिल्म से एक छोटी सी क्लिप भी इस्तेमाल की है। मैं भाग्यशाली हूं कि मंसूर साहब ने हमें इसे इस्तेमाल करने का अधिकार दिया।”

फिल्म वेलेंटाइन्स डे सप्ताहांत में 16 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493