पहली बार गाना गाने पर रोमांचित हैं वेंकटेश

चेन्नई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अपने तीन दशक के फिल्मी करियर में पहली बार तेलुगू फिल्म ‘गुरु’ में गीत गाने वाले अभिनेता वेंकटेश का कहना है कि शुरू में अपनी ही काबिलियत पर संदेह होने के बावजूद भी उन्होंने इस अनुभव का आनंद लिया।

संगीतकार संतोष नारायण की धुन से सजे गीत ‘जिंगिदी’ से अभिनेता ने गायन के पारी की शुरुआत की है।

गीत निर्माण का वीडियो सोमवार को जारी हुआ। इसमें वेंकटेश ने कहा, “मैं 30 सालों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हूं और पहले मैं हैरान हुआ कि मुझे अब क्यों गाना चाहिए..लेकिन जब मैंने धुन सुनी तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया और गाने का फैसला किया। मैंने इस पूरी प्रकिया का काफी आनंद लिया।”

इस फिल्म में वेंकटेश अपनी लोकप्रियता खो चुके एक बॉक्सिंग कोच की भूमिका में हैं, जो एक मछली बेचने वाली लड़की में चैम्पियन बनने के गुण देखता है।

फिल्म ‘गुरु’ आर. माधवन अभिनीत फिल्म ‘साला खड़ूस’ की रीमेक है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगड़ा हैं, जिन्होंने ‘साला खड़ूस’ को भी निर्देशित किया था।

बॉक्सर से अभिनेत्री बनीं रितिका सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493