मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। ‘बा बहू और बेबी’, ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘काला टीका’ जैसे शो में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता करण शर्मा पहली बार हॉरर शो ‘चीख.. एक खौफनाक सच’ में ग्रे किरदार निभाते नजर आएंगे।
करण ने एक बयान में कहा, “मैं ‘चीख.. एक खौफनाक सच’ के एक एपियोड में नजर आऊंगा। हॉरर शोज ने हमेशा मुझे आकर्षित किया है और मुझे इस शो की अवधारणा पसंद आई।”
उन्होंने कहा कि अब तक टीवी पर वह हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाते आए हैं और पहली बार वह ग्रे किरदार निभाते नजर आएंगे।
बिग मैजिक पर प्रसारित होने वाले इस शो में करण अजय नाम के एक व्यवयासी के रूप में दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath