पहले अभिनेत्रियां नहीं करती थीं व्यायाम : शिल्पा शेट्टी

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और व्यवसायी शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्होंने जब ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था तब अभिनेत्रियों में अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम करने का चलन नहीं था।

शिल्पा ने कहा, “आजकल हर कोई फिट है, लेकिन जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा, तब बेहद कम अभिनेत्रियां ही फिटनेस का ख्याल रखती थीं। उस समय के चलन के मुताबिक ज्यादा पतली अभिनेत्रियों को पसंद नहीं किया जाता था।”

शिल्पा के मुताबिक, “कुछ निर्माता तो यह चाहते थे कि मैं थोड़ा वजन बढ़ा लूं।”

शिल्पा ने ये बातें परिणीति चोपड़ा के वजन कम करने से संबंधित सवाल के जवाब में कही।

शिल्पा ने कहा, “आज के दौर में लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो गए हैं और कई तरीके भी आ गए हैं जिनके जरिए फिट रहा जा सकता है। जरूरी है कि इस बात के प्रति भी जागरूकता लाई जाए कि अच्छे आहार की मदद से आप फिट रह सकते हैं।”

शिल्पा ने खानपान को लेकर ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ भी लिखी है। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए तनाव दूर करना भी जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493