मंगलोर, 24 मई (आईएएनएस)। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे ‘इंडियन ओपन ऑफ सर्फि ग’ में विश्व भर से करीब शीर्ष स्तर के 80 सर्फर हिस्सा लेंगे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन यहां शुक्रवार से सासितिथुलु बीच पर होगा।
कर्नाटक पर्यटन द्वारा प्रस्तुत और अंतरराष्ट्रीय सर्फि ग संघ तथा भारतीय सर्फि ग महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त तीन दिवसीय टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि छह लाख रुपये है और इसके ब्रैंड एम्बेसेडर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स हैं।
इस टूर्नामेंट में पांच वर्ग हैं, जिनमें अंडर-16, जूनियर ब्वॉयज (17-22 आयुवर्ग), सीनियर मैन (22-28), मास्टर्स मैन (28 या उससे अधिक) और महिला वर्ग शामिल हैं।
अमेरिकी ओपन ऑफ सर्फि ग और आस्ट्रेलियन ओपन ऑफ सर्फि ग से प्रेरित यह इंडियन ओपन ऑफ सर्फि ग देश में अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है।
राष्ट्रीय सर्फि ग प्रतियोगिता के अलावा इस टूर्नामेंट में ‘बॉडीबोर्डिग’ और ‘स्टैंड अप पैडल रेस’ प्रतियोगिता शामिल है।
इस टूर्नामेंट में जोंटी के अलावा बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी, क्रिकेट कोच पैडी उपटन और केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजु सैमसन के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस इवेंट के बारे में बात करते हुए जोंटी ने कहा, “यह इवेंट भारत में एक खेल के तौर पर सर्फि ग के बड़े स्तर पर विकास के लिए बेहद जरूरी है। मैं इसके प्रचार के लिए काफी उत्साहित हूं, जो देश में इस इवेंट के परि²श्य के लिए एक बदलाव भी साबित हो सकता है।”
भारतीय सर्फि ग महासंघ के निदेशक किशोर कुमार को सर्फि ग के भारत में बड़े स्तर पर दर्शनीय खेल के रूप में विकसित होने की क्षमता पर विश्वास है।
कुमार ने कहा, “सर्फि ग के पास व्यापक तौर पर दर्शकों तक पहुंचने और उन पर अपना प्रभाव छोड़ने की बेहतरीन क्षमता है। यह टूर्नामेंट युवा सर्फरों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने का अच्छा अवसर है।”
dharmpath.com dharmpath