दुबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के मंगलवार को हुए पहले दौर के मैच में हार गए हैं।
दुबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के मंगलवार को हुए पहले दौर के मैच में हार गए हैं।
कड़े मुकाबले में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल ने भांबरी को 6-2, 6-7(2), 0-6 से मात दी।
भांबरी ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला सेट अपने नाम कर लुकास की परेशानी बढ़ा दी। वह पहले सेट में लुकास पर पूरी तरह हावी थे।
दूसरे सेट में लुकास ने शानदार वापसी की। दोनों के बीच दूसरे सेट में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां लुकास ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सेट पर कब्जा जमाया।
तीसरे सेट में लुकास ने भांबरी को एकतरफा मात दी। भांबरी पिछले दो सेटों मे जिस जुझारूपन के साथ खेल रहे थे, वह इस सेट में नहीं दिखा। भांबरी इस सेट में एक भी गेम नहीं जीत पाए।
लुकास ने तीसरा सेट जीत कर एक घंटे 52 मिनट चले मुकाबले को भी अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath