पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं जूलिया स्टाइल्स

लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलिया स्टाइल्स अपने मंगेतर अभिनेता प्रेस्टन जे. कुक के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्टाइल्स की गर्भावस्था का खुलासा सोमवार को यहां एक प्रोडक्शन हाउस में एक साक्षात्कार के बाद बाहर निकलते वक्त हुआ।

स्टइल्स अपनी आगामी श्रृंखला ‘रिविएरा’ के प्रचार के लिए लंदन में मौजूद हैं। इसका प्रीमियर 15 जून को होगा।

गर्भवती जूलिया काले रंग की पोशाक में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने काले रंग का ट्रेंच कोट भी पहना हुआ था।

स्टाइल्स का साक्षात्कार लेने वाले निक स्नेथ ने ट्विटर पर ‘जेसन बॉर्न’ की अभिनेत्री के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

तस्वीर में स्टाइल्स का बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है। बाद में स्टाइल्स के प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की कि वह इन दिनों गर्भवती हैं। वह वर्ष के अंत में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493