मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह एक अच्छी लड़की मिल जाने के बाद शादी कर लेंगे।
ऐसी खबरें हैं कि प्रेमिका अंकिता लोखांडे के साथ अलगाव के बाद सुशांत इस साल शादी कर सकते हैं।
सुशांत ने शादी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, “पहले मुझे लड़की को ढ़ूंढ लेने दीजिए। उसके बाद ही मैं शादी करूंगा।”
खबर है कि सुशांत फिल्म ‘राब्ता’ में अपनी सहकलाकार कृति सैनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कृति ने इन अफवाहों को नकार दिया है।
कृति के बयान पर सुशांत ने कहा, “वह हमेशा सच बोलती हैं और जो भी उन्होंने कहा है, वह सच है।”
dharmpath.com dharmpath