पहले संस्करण के लिए आईसीएल आयोजकों ने की टीमों की घोषणा

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। मैगपी स्पोर्ट्स ग्रुप (एमएसजी) ने सोमवार को इंडियन चैम्पियंस लीग (आईसीएल) के पहले संस्करण के लिए टीमों की घोषणा कर दी है।

इस टी-20 लीग में कुल आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जिसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।

एमएसजी के मुताबिक, आईसीएल के आयोजकों ने दिल्ली बादशाह, इंदौर रॉकेट्स, मुंबई स्टार, चेन्नई वॉरियर्स, हैदराबाद राइर्डस, बैंगलोर टाइगर्स, लखनऊ सुपर स्टार, चंडीगढ़ हीरोज नाम की टीमों का ऐलान किया है।

एमएसजी के निदेशक मनीष कुमार चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “हर टीम में कुल चार राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। आईसीएल के लिए हम अपनी पहला ट्रायल नौ सितंबर को मुरादाबाद में रखेंगे। मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाके के खिलाड़ी लखनऊ सुपरस्टार टीम के लिए ट्रायल देने टीएमयू ग्राउंड में पहुंच सकते हैं। दूसरी ट्रायल हैदराबाद के सीएमआर ग्राउंड में 12-13 सितंबर को होगी।”

चौधरी ने बताया, “हम रणजी ट्रॉफी, प्रथम श्रेणी और अंडर-19 स्तर के खिलाड़ी चुनना चाहते हैं। हर खिलाड़ी ट्रायल में आकर अपनी किस्मत आजमा सकता है।”

उन्होंने कहा, “जब सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया जाएगा तो उसके बाद आईसीएल के मैच दुबई में खेले जाएंगे।”

इस लीग में कुल 52 मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है। हर फ्रेंचाइजी छह मैच खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493