‘पहुना : द लिटिल विजिटर्स’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन फिल्म ‘पहुना : द लिटिल विजिटर्स’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

पहुना तीन नेपाली बच्चों की कहानी है जो अपने माता-पिता से बिछुड़ जाते हैं और नेपाल में माओवादी आंदोलन से किसी तरह बच कर सिक्किम पहुंचते हैं।

पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तहत बनी ‘पहुना : द लिटिल विजिटर्स’ की पहली झलकी पिछले साल मई में कान्स फिल्मोत्सव में दिखाई गई।

मधु ने बयान में कहा, “यह फिल्म बहुत खास है क्योंकि यह वयस्कों के कठोर निर्णय लेने पर इसके बच्चों पर दूरगामी परिणामों के बारे में हैं। यह कहानी वैश्विक रूप से प्रासंगिक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493