भोपाल=भोपाल के डॉ सुधीर डेहरिया ऐसे ही एक डॉक्टर हैं. डॉ डेहरिया भोपाल के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर हैं. भोपाल में वे कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. चीफ मेडिकल ऑफिसर होने के नाते पूरे जिले की जिम्मेदारी उन पर है.डॉ. डेहरिया अपने काम में इतने व्यस्त हुए कि 5 दिनों तक अपने घर नहीं आ सके. आखिर 5 दिन बाद जब वो घर पहुंचे तो अपनी जिम्मेदारी का खयाल करते हुए घर के अंदर नहीं गए. घर के मुख्य दरवाजे से पांच फीट दूर बैठे, वहीं बैठकर चाय पी, घर वालों का हाल चाल पूछा और एक बार फिर से काम पर चले गए.
dharmpath.com dharmpath