पाइरियस बंदरगाह अधिग्रहण के लिए चीन की कॉस्को की बोली स्वीकृत

हेलेनिक रिपब्लिक एसेट डेवलपमेंट फंड (एचआरएडीएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “आज की सत्र में एचआरएडीएफ के निदेशक मंडल ने पाइरियस पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) की 67 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के संबंध में कॉस्को समूह (हांगकांग) लिमिटेड की संशोधित बोली को स्वीकार कर लिया है।”

निविदा की शर्तो के तहत कॉस्को को वरीय निवेशक घोषित किए जाने के लिए उससे कुछ जरूरी पूरक दस्तावेज जमा करने का अनुरोध किया गया है।

चीन के समूह ने बुधवार की सुबह संशोधित बोली जमा की थी, जिसमें पीपीए में 67 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए प्रति शेयर 22 यूरो यानी कुल 36.85 करोड़ यूरो की बोली लगाई गई थी।

कोष की शाषकीय परिषद ने कॉस्को की शुरुआती बोली 12 जनवरी को खोली थी, लेकिन उससे संशोधित बोली की मांग की थी। मंगलवार के शेयर मूल्यों के मुताबिक, पीपीए का मूल्य 33.7 करोड़ यूरो लगाया गया है।

बयान के मुताबिक कॉस्को ने अगले एक दशक में बंदरगाह के अवसंरचना कार्यो में अतिरिक्त 35 करोड़ यूरो निवेश करने का भी वादा किया है।

यदि इस सौदे को सभी मंजूरी मिल जाती है, तो प्रथम चरण में कॉस्को को पीपीए में 51 फीसदी बहुमत हिस्सेदारी मिल जाएगी और शेष हिस्सेदारी अगले पांच साल में मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493