पाइरेसी चोरी के समान : तापसी पन्नू

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रकाश राज की बतौर निर्देशक पहली हिंदी फिल्म ‘तड़का’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि लोगों को फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कद्र करनी चाहिए। उनका कहना है कि फिल्म की पाइरेसी किसी की संपत्ति की अवैध चोरी के समान है।

फिल्म में तापसी के साथ नाना पाटेकर और अली फजल भी हैं।

यहां ‘तड़का’ के सेट पर तापसी और अली को दो जुनियर आर्टिस्ट ‘सुल्तान’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की पाइरेटिड फिल्म देखती नजर आईं।

दोनों कलाकारों ने बाद में उन लड़कियों को समझाया कि फिल्म को रिलीज करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने दोनों से पाइरेटिड फिल्में न देखने का आग्रह भी किया।

तापसी ने एक बयान में कहा, “यह देखकर बेहद दुख हुआ कि कुछ लोग फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कीमत नहीं समझते। काश मैं उन्हें फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से और फिल्म रिलीज करने में होने वाली तकलीफों से गुजरने से मजबूर कर पाती, ताकि वे जान पाते कि वे कितना बड़ा अपराध कर रहे हैं।”

तापसी ने कहा, “यह किसी की संपत्ति की अवैध चोरी के समान है।

मैं उम्मीद करती हूं कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।”

तापसी और अली ने दोनों लड़कियों को रुपये भी दिए, ताकि वे स्मार्टफोन पर फिल्में देखने की जगह इन्हें थिएटर में देख सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493