पाकिस्तानी इलेक्ट्रिॉनिक्स निर्यातक अमेरिका में धोखाधड़ी का दोषी

न्यूयार्क, 18 जनवरी (आईएएनएस)। एक पाकिस्तानी इलेक्ट्रिॉनिक्स निर्यातक को अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय कुरियर कंपनी फेडएक्स को लगभग 300,000 डॉलर का चूना लगाने के लिए दोषी ठहराया गया है।

टेक्सास के एक संघीय अभियोजक ने बताया कि टेक्सास के ह्यूस्टन में रहने वाले 32 वर्षीय बाबर बट ने दोषी पाए जाने के बाद संघीय न्यायाधीश कीथ पी. एलिसन के समक्ष अपराध स्वीकार कर लिया।

अभियोजकों ने कहा कि बट ने फेडएक्स कंपनी के साथ पहले अपने खाते खोले और दुबई तथा अन्य स्थानों पर सेलफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भेजे, पर शुल्क का भुगतान नहीं किया।

अभियोजनकों के अनुसार, भुगतान न होने के कारण जब ये खाते बंद हो गए तो उसने अन्य खाते खोल लिए और फिर से यही काम शुरू कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493