पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति के लिए गाया रैप

लाहौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के दरम्यान बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की अनुभवी अभिनेत्रियों ने रैप गाकर शांति बहाल करने की गुजारिश की है।

कलाकार बुशरा अंसारी ने अपनी बहनें असमा अब्बास और नीलम अहमद बशीर के साथ मिलकर एक रैप गाया है, जिसके बोल ‘हमसाए मा जाए’ हैं। इस गाने में उन्होंने पड़ोसी देशों के बीच अकारण मतभेद का जिक्र किया है।

द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, असमा और बुशरा ने जहां इस रैप को परफार्म किया है, वहीं नीलम ने इसे कलमबद्ध किया है।

बुशरा और असमा इसमें भारतीय और पाकिस्तानी पड़ोसी बनी हैं। अपने इस गाने में दोनों देशों को सम्मान देते हुए असमा और बुशरा ने बताया है कि दोनों देशों के आम नागरिक आपसी शांति बहाल करने के पक्ष में हैं, लेकिन राजनीति और युद्ध के नाम पर कुछ लोग देशों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं।

बुशरा के यूट्यूब चैनल पर डाला गया उनका यह पहला वीडियो है।

समा टेलीविजन के अनुसार बुशरा ने हाल ही में बीबीसी के एक साक्षात्कार में यह साझा किया कि इस वीडियो को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है और उनका इनबॉक्स दर्शकों के प्यार से भर गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493