पाकिस्तानी राजनयिक ने भारतीय ‘उकसावे’ का जवाब देने की चेतावनी दी

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान संयम बरत रहा है और चेतावनी दी कि यदि भारत अपने ‘उकसावे’ को जारी रखता है तो देश अपनी पूरी क्षमताओं के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।

लोधी ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत जेरार्ड वान बोहेमेन से मुलाकात की और उनसे भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बारे में विश्व संस्था को सूचित करने का अनुरोध किया। जेरार्ड मौजूदा 15 सस्दयीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष हैं।

जियो न्यूज के मुताबिक, लोधी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून से मुलाकात करेंगी और हालात पर चर्चा करेंगी।

गुरुवार की बैठक के लोधी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने ‘बोहेमेन का ध्यान उन भयावह हालात की तरफ दिलाया जो भारतीय उकसावे की वजह से इलाके में पैदा हो रहे हैं।’

उन्होंने कहा, “हमारा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहना है कि एक संकट आने से पहले इसका निवारण किया जाए।”

लोधी ने कहा कि पाकिस्तान ज्यादा संयम बरत रहा है, लेकिन यदि भारत का उकसावा जारी रहा तो हमारे संयम की एक सीमा है।

भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर आतंकवादियों पर हमला किया। पाकिस्तान ने इसे नियंत्रण रेखा पर आम तौर से होने वाली गोलाबारी कह भारतीय दावे से इनकार किया और इसमें अपने दो जवानों के मारे जाने की बात कही।

लोधी ने कहा कि भारत ने गैरजिम्मेदाराना काम किया है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उसे संयम बरतने के लिए कहना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493