इस्लामाबाद, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को भारतीय सेना द्वारा ‘अकारण गोलीबारी’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि गोलीबारी में सेना के कई जवान और नागरिक मारे गए हैं।
जियो न्यूज के मुताबिक, कश्मीर मामलों के मंत्री चौधरी बिरजीस ताहिर ने यह प्रस्ताव पेश किया था।
भारतीय और पाकिस्तानी सेना ने हाल के कुछ सप्ताहों में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक- दूसरे पर गोलीबारी के आरोप लगाए हैं।
dharmpath.com dharmpath