पाकिस्तानी सेना का संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का जनता से आग्रह

इस्लामाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को आम जनता को आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले के बाद दिसंबर 2014 में गठित की गई हेल्पलाइन्स पर ‘आतंकवादियों से संबंधित’ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया है।

‘डॉन’ न्यूज के मुताबिक, इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के नागरिकों को किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना देने के लिए 1135 पर और खबर पख्तूनख्वा के नागरिकों को 1125 पर सूचित करने को कहा है।

इन नम्बरों पर मोबाइल फोन या लैंडलाइन से सीधे कॉल किया जा सकता है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब के निवासियों के लिए यह सूचना जारी की, क्योंकि एक अभियान के सिलसिले में पूरे प्रांत में अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।

डॉन न्यूज की रपट के मुताबिक, पाकिस्तान में ताजा आतंकवादी हमलों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने राष्ट्रव्यापी खुफिया अभियान फिर तेज कर दिया है।

इस महीने सिंध में स्थित सहवान में लाल शहबाज कलंदर दरगाह में हुए बम विस्फोट में 88 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493