पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की (लीड-1)

जम्मू, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

सेना के मुताबिक, इस घटना में एक महिला घायल हो गई है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने ‘पुंछ जिले में हमारे ठिकानों पर हमला किया।’

उन्होंने बताया, “उन्होंने हमारे ठिकानों पर हमले के लिए छोटी बंदूकें और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। जवाबी कार्रवाई में हमने भी समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल किया।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में कौसर बीबी नाम की महिला घायल हो गईं। उन्हें पुंछ में सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक अलग घटना में तीन संदिग्धों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने की वजह से अमरनाथ यात्रा के 11 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने के बाद वाहन से भागने की कोशिश कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा संदिग्ध फरार हो गया।

भारत और पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के मौके पक एलओसी के पास तनाव बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493