पाकिस्तानी स्कूल में विस्फोट

इस्लामाबाद, 17 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बुधवार सुबह एक प्राथमिक स्कूल में बम विस्फोट हुआ। इसमें किसी की मौत या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

समाचार-पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक संघ शासित जनजातीय क्षेत्रों की बंजौर एजेंसी स्थित ममुंद तहसील में कुछ अज्ञात बदमाशों ने तांगी घरयाल स्कूल में विस्फोटक लगा दिए।

इसी स्थान के पास पहले से लगाए गए एक और बम में विस्फोट उस वक्त हुआ, जब तहसीलदार स्थिति का जायजा लेने के लिए स्कूल की ओर बढ़ रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 2005 के बाद बंजौर एजेंसी में 116 स्कूलों को निशाना बनाया जा चुका है।

इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समेत अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों का दबदबा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493