इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एक रणनीति विकसित करने के लिए हाथ मिलाने का सोमवार को आग्रह किया।
इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एक रणनीति विकसित करने के लिए हाथ मिलाने का सोमवार को आग्रह किया।
रेडियो पाकिस्तान की रपट के अनुसार, अजीज ने जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा कि आतंकवादी की घटनाएं जारी हैं और पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारी कीमत चुका रहा है।
अजीज ने कहा कि सेना के जर्ब-ए-अज्ब अभियान ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।
अजीज ने कहा कि स्टीनमीयर के साथ उनकी मुलाकात फलदायी रही और दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों, और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर, खासतौर से अफगानिस्तान के हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच अवरुद्ध बातचीत पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इंजीनियरिंग और नवीकरणीय ऊर्जा सहित अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में जर्मनी के निवेश का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि उनके बीच संसदीय आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।
जर्मनी के विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया ने इस लड़ाई में पाकिस्तान की कुर्बानी की सराहना की है।
dharmpath.com dharmpath