हांगझू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उसे दक्षिण एशिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
मोदी ने पाकिस्तान के बारे में यह कड़ी टिप्पणी यहां चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का हवाला देते हुए कहा, “आतंकवादी, आतंकवादी हैं। दक्षिण एशिया में एकमात्र देश है, जो हमारे क्षेत्र में आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहा है।”
dharmpath.com dharmpath