पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा : मोदी (लीड-1)

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

हांगझू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जी-20 के सदस्य देशों को बताया कि पाकिस्तान किस तरह दक्षिण एशिया में आतंकवाद फैला रहा है और आतंकवाद को राज्य की नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

मोदी ने इस समूह से अपील भी की कि आतंकवाद के समर्थकों को अलग-थलग किया जाए और उनपर प्रतिबंध लगाया जाए।

भारत ने दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में आतंकवाद के मुद्दे को उठाया है।

मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि आतंकवाद की समस्या किस तरह क्षेत्र को कुप्रभावित कर रही है।

मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, “कुछ ऐसे देश हैं, जो इसे राज्य की नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। दक्षिण एशिया में एक मात्र देश हमारे क्षेत्र में आतंकी एजेंटों को फैला रहा है।”

पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध उस समय अधिक बिगड़ गए, जब उसने जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी को शहीद घोषित कर दिया।

मोदी ने जी-20 के अंतित सत्र में कहा, “हमारे लिए कोई आतंकवादी, सिर्फ आतंकवादी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा और आतंक की पनपती ताकतों ने एक बुनियादी चुनौती खड़ी कर दी है। मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि आतंकवाद के खिलाफ एकसाथ मिलकर कार्रवाई किया जाए।

उन्होंने कहा, “भारत की नीति आतंकवाद को कत्तई बर्दाश्त न करने की है। क्योंकि इससे कम कुछ भी पर्याप्त नहीं है।”

मोदी ने शी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के अशांत क्षेत्रों -गिलगिट-बाल्टिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर- से पैदा हो रहे आतंकवाद को लेकर चिंता जाहिर की, जहां चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा आने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493