इस्लामाबाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली खबर एजेंसी में मंगलवार को एक सरकारी कार्यालय के पास हुए आत्मघाती हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और लगभग 56 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि हमला एक राजनीतिक प्रशासक के काफिले पर किया गया था। अधिकारी का काफिला जैसे ही खबर एजेंसी के जमरुद स्थित कार्यालय से निकला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।
हालांकि अधिकारी इस हमले में बाल-बाल बच गए। लेकिन एक सुरक्षा अधिकारी एवं दो आम नागरिक विस्फोट में मारे गए।
घायलों में ज्यादातर अर्धसैनिक बल के जवान हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath